मुसलमानों और सिंहली समुदाय के बीच अशांति के बाद श्रीलंका ने सोशल मीडिया पर लगाया प्रतिबंध

sri-lanka-imposed-restrictions-on-social-media-after-unrest-between-muslims-and-sinhalese-community

अधिकारियों ने बताया कि अल्पसंख्यक मुसलमानों और बहुसंख्यक सिंहलियों के साथ झड़प के बाद मध्य रात्रि से फेसबुक और व्हाट्सअप पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

कोलंबो। ईस्टर पर हुए हमलों के बाद अल्पसंख्यक मुसलमानों और बहुसंख्यक सिंहली समुदाय के बीच बढ़ रहे तनाव की पृष्ठभूमि में श्रीलंका सरकार ने सोमवार को सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया। ईस्टर के दिन गिरजाघरों और होटलों पर हुए हमले में करीब 260 लोग मारे गए थे। गौरतलब है कि एक मुसलमान दुकानदार के फेसबुक पोस्ट को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद चिलाव शहर में भीड़ ने एक मस्जिद और कुछ दुकानों पर हमला किया। 

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका में चरमपंथी विचार प्रसारित करने का आरोपी वांछित मौलाना गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि अल्पसंख्यक मुसलमानों और बहुसंख्यक सिंहलियों के साथ झड़प के बाद मध्य रात्रि से फेसबुक और व्हाट्सअप पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रविवार देर शाम अशांति कुलियापितिया तक फैल गई जहां एक मस्जिद और कुछ मुसलमान दुकानदारों पर हमला हुआ। इस कारण क्षेत्र में कर्फ्यू लगाना पड़ा। पुलिस प्रवक्ता रुवन गुणेशखर ने बताया कि कुलियापितिया और चिलाव से कर्फ्यू हटा लिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़