आत्मघाती हमले का निशाना बना चर्च प्रार्थना के लिए आंशिक रूप से खुला: श्रीलंका

sri-lanka-s-bombed-church-partially-opens-for-prayers

ईस्टर के तीन आत्मघाती हमलावरों ने सेंट एंथनी सहित तीन चर्चों और तीन लक्जरी होटलों को निशाना बनाया था। हमले में कुल 257 लोग मारे गए थे और करीब 500 लोग घायल हो गए थ। मृतकों में कम से कम 44 विदेशी थे।

कोलंबो। श्रीलंका का सेंट एंथनी चर्च सख्त सुरक्षा के बीच मंगलवार को आंशिक रूप से प्रार्थना के लिए खोल दिया गया। ईस्टर के दिन हुए आत्मघाती हमले के बाद चर्च का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। कोलंबो के आर्कबिशप के प्रवक्ता फादर एडमंड तिलकरत्ने ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंकाई प्राधिकारियों ने पश्चिमी तटीय से कर्फ्यू हटाया

तिलकरत्ने ने कहा कि चर्च को कड़ी सुरक्षा के बीच आंशिक रूप से खोला गया। इसके पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को चर्च के एक खास हिस्से में जाने की ही अनुमति होगी। चर्च आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षाकर्मियों ने जांच की। इस दौरान भारी संख्या में सशस्त्र सैनिक तैनात किए गए थे।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका में जनता के लिए धारदार हथियार सौंपने की समयसीमा 48 घंटे बढाई

ईस्टर के तीन आत्मघाती हमलावरों ने सेंट एंथनी सहित तीन चर्चों और तीन लक्जरी होटलों को निशाना बनाया था। हमले में कुल 257 लोग मारे गए थे और करीब 500 लोग घायल हो गए थ। मृतकों में कम से कम 44 विदेशी थे। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़