20 दिन का टूरिस्ट वीजा लेकर भारत आई श्रीलंका की लड़की ने रचाई यूपी के लड़के से शादी, इनकी लव स्टोरी पढ़ आप भी हो जाएंगे हैरान

 marraige
Google common license
निधि अविनाश । May 16 2022 2:20PM

श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते उपद्रव शुरू हो गया और हर जगह प्रदर्शन होने लगे। मधुशा ने इसकी जानकारी साउथ अफ्रीका में बैठे बलराम को दी, तो वह दोबोरा हवाई जहाज से श्रीलंका पहुंचा और वहां अपनी प्रेमिका से कोर्ट मैरिज की और भारत वापस लौट आया और अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी।

प्यार न जात देखता है और न ही देश। ऐसा ही कुछ बलराम और मधुशा के बीच हुआ। उत्तर प्रदेश का लड़का और श्रीलंका की लड़की के बीच इतना गहरा प्यार हुआ की दोनों ने शादी रचा ली। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी का रहने वाला बलराम नौकरी के लिए साउथ अफ्रीका गया हुआ था जहां उसकी मुलाकात श्रीलंकाई लड़की मधुशा जयवंशी से हुई। मधुशा वहां कम्प्यूटर की पढ़ाई करने के लिए आई थी।

इसे भी पढ़ें: 63 लाख मकानों पर बुलडोजर चलाना चाहती है भाजपा, केजरीवाल बोले- ये आजाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस

दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। मधुशा की जब पढ़ाई पूरी हो गई तो वह वापस अपने देश श्रीलंका लौट आई लेकिन इसकी जानकारी लड़के बलराम को नही थी। बल राम ने जब कोचिंग सेंटर से जानकारी हासिल की तो पचा चला की लड़की वापस अपने देश चली गई है। प्यार में डूबा बलराम कंपनी की मदद से श्रीलंका पहंचा और करीब 6 महीने बाद दोनों एक बार फिर मिले। सबकुछ ठीक चल रहा था और मुलाकात के बाद बलराम वापस साउथ अफ्रीका चला गया। 

इसे भी पढ़ें: होठों पर किस करना और प्यार से छूना अप्राकृतिक अपराध नहीं! बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

इसी बीच अचानक श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते उपद्रव शुरू हो गया और हर जगह प्रदर्शन होने लगे। मधुशा ने इसकी जानकारी साउथ अफ्रीका में बैठे बलराम को दी, तो वह दोबोरा हवाई जहाज से श्रीलंका पहुंचा और वहां अपनी प्रेमिका से कोर्ट मैरिज की और भारत वापस लौट आया और अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी। परिवारवालों की रजामंदी के बाद बलराम ने पत्नी बन चुकी मधुशा का 20 दिन के लिए टूरिस्ट वीजा बनवाया और मधुशा 8 मई को कौशाम्बी आई जिसके बाद दोनों की हिंदू रिति रिवाज के साथ शादी हुई।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़