भारतीय मूल के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले श्रीलंका के मंत्री का निधन

Armugam Thondaman

भारतीय मूल के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले श्रीलंका के नेता का निधन हो गया।वह सीडब्ल्यूसी के संस्थापक सावुमयायामुर्ति थोंडामन के पोते थे। यहां चाय बागानों में काम करने वाले भारतीय मूल के तमिल लोगों का प्रतिनिधित्व इस पार्टी ने किया।

कोलंबो। श्रीलंका में चाय बागानों में काम करने वाले भारतीय मूल के लोगों को नागरिकता दिलाने में मुख्य भूमिका अदा करने वाले पूर्व मंत्री अरुमुगम थोंडामन का निधन हो गया। वह 56 साल के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि श्रमिक संघ और राजनीतिक पार्टी सिलोन वर्कर्स कांग्रेस (सीडब्ल्यूसी) के नेता थोंडामन का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह सीडब्ल्यूसी के संस्थापक सावुमयायामुर्ति थोंडामन के पोते थे। यहां चाय बागानों में काम करने वाले भारतीय मूल के तमिल लोगों का प्रतिनिधित्व इस पार्टी ने किया।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 ‘हॉटस्पॉट’ में शामिल कोलंबो में कल से खुलेंगे कुछ होटल और रेस्टोरेंट्स

चाय बागानों में काम करने वाले भारतीय मूल के लोगों को 1980 के मध्य में नागरिकता दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। पिछले साल नवंबर में आयोजित राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे का समर्थन किया था। उन्हें दिसंबर में पशुधन मंत्री बनाया गया था। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार निधन से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने श्रीलंका में भारत के नए उच्चायुक्त गोपाल बाग्ले से मुलाकात की थी और समुदाय के विकास के लिए द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़