अवैध रूप से जल सीमा में घुसने के लिए श्रीलंका की नौसेना ने 86 भारतीयों को गिरफ्तार किया

Sri Lanka

नौसेना ने कहा कि देश में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है और इसने भारत सहित अन्य देशों से अवैध प्रवासियों को घुसने से रोकने के लिए उत्तरी और पश्चिमी समुद्री सीमा पर गश्ती बढ़ाई है।

कोलंबो | श्रीलंका की नौसेना ने अपनी जल सीमा में अवैध रूप से घुसने का प्रयास कर रहे मछली पकड़ने वाली 11 नौकाओं पर सवार 86 भारतीयों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। नौसेना ने सोमवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है और इसने भारत सहित अन्य देशों से अवैध प्रवासियों को घुसने से रोकने के लिए उत्तरी और पश्चिमी समुद्री सीमा पर गश्ती बढ़ाई है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में कोविड-19 के रोजाना के मामलों में आयी गिरावट, टीकाकरण में आई तेजी

सेना ने पिछले पखवाड़े चार भारतीय नौकाओं पर सवार 21 भारतीय नागरिकों को कथित तौर पर देश में घुसने के लिए गिरफ्तार किया था। नौसेना ने एक बयान में कहा, ‘‘पाक जलडमरूमध्य के पास समुद्री इलाके में विशेष गश्ती के दौरान नौसेना ने 11 भारतीय नौकाओं को पकड़ा जिस पर 86 लोग सवार थे। वे श्रीलंका की जल सीमा में घुसने का संदिग्ध रूप से प्रयास कर रहे थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़