श्रीलंका के राष्ट्रपति ने की वी के सिंह से मुलाकात, किया बीते दिनों को याद

sri-lankan-president-meets-vk-singh
[email protected] । Dec 1 2019 5:45PM

राजपक्षे की भारत की तीन दिवसीय यात्रा शनिवार को समाप्त हुई। यह दस दिन पहले श्रीलंका का राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा है, जो दर्शाती है कि वह भारत के साथ संबंधों को कितना महत्वपूर्ण समझते हैं।

नयी दिल्ली। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने केंद्रीय मंत्री वी के सिंह और भारतीय सेना के कई सेवानिवृत्त अधिकारियों से शनिवार को यहां मुलाकात की। राजपक्षे ने ट्वीट किया कि मुझे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री वी के सिंह और भारतीय सेना के कई सेवानिवृत्त अधिकारियों से मिलकर बहुत खुशी हुई, जिनके साथ मैंने भारत में रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज में प्रशिक्षण लिया था। मैंने उनके साथ बिताए बीते दिनों को याद किया।

इसे भी पढ़ें: गोटबाया राजपक्षे ने प्रधानमंत्री मोदी को श्रीलंका आने का न्योता दिया 

राजपक्षे की भारत की तीन दिवसीय यात्रा शनिवार को समाप्त हुई। यह दस दिन पहले श्रीलंका का राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा है, जो दर्शाती है कि वह भारत के साथ संबंधों को कितना महत्वपूर्ण समझते हैं। राजपक्षे ने शुक्रवार को कहा था कि वह भारत के साथ अपने देश के द्विपक्षीय संबंधों को ‘‘काफी ऊंचे स्तर’’ पर ले जाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में स्वागत समारोह के बाद संवाददाताओं से कहा था कि भारत और श्रीलंका को दोनों देशों के लोगों के समग्र कल्याण और सुरक्षा के लिए साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। श्रीलंकाई नेता ने कहा था कि उन्हें अपनी इस यात्रा से बहुत उम्मीदें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजपक्षे ने द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े विभिन्न मामलों पर बातचीत की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़