श्रीलंका के प्रधानमंत्री राजपक्षे ने भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की

Sri Lankan Prime Minister Rajapaksa offers prayers at Lord Venkateswara Temple

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने शुक्रवार को यहां के निकट तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राजपक्षे (76) अपनी पत्नी श्रीरांति के साथ बृहस्पतिवार दोपहर को यहां पहुंचे।

तिरुपति (आंध्र प्रदेश)। श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने शुक्रवार को यहां के निकट तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान वेंकटेश्वर मंदिर के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राजपक्षे (76) अपनी पत्नी श्रीरांति के साथ बृहस्पतिवार दोपहर को यहां पहुंचे। मंदिर के एक अधिकारी ने बताया कि रात में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतिथि गृह में रुकने के बाद सुबह पारंपरिक परिधान पहने श्रीलंका के प्रधानमंत्री ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर पहुंचे और उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर की पूजा की।

इसे भी पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने समाप्त किया था 12 साल का वनवास, स्वर्णिम इतिहास के साथ पूरा किया था 'फर्राटा किंग' का सपना

इससे पहले मंदिर के ‘महाद्वारम’ पहुंचने पर राजपक्षे का पुजारियों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस दौरान मंदिर के शीर्ष पदाधिकारी मौजूद थे। अधिकारी ने बताया कि पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच राजपक्षे दंपति को मंदिर के विशाल श्री रंगनायक मंडपम में आशीर्वाद दिया।

इसे भी पढ़ें: मालदीव में चलाया जा रहा है भारत विरोधी अभियान, क्या है इसकी वजह

अधिकारी ने बताया कि श्रीलंका के प्रधानमंत्री को मंदिर प्रबंधन ने भगवान वेंकटेश्वर का एक चित्र और लड्डू प्रसाद भेंट किया। पूर्व में भी राजपक्षे इस प्राचीन मंदिर में पूजा अर्चना कर चुके हैं,उस दौरान वह देश के राष्ट्रपति थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़