अमेरिकी नौसेना के एक अड्डे पर हुई गोलीबारी का संदिग्ध सऊदी अरब का छात्र

student-of-saudi-arabia-suspected-of-firing-at-a-us-navy-base
[email protected] । Dec 7 2019 11:59AM

अमेरिका के नौसैन्य अड्डे पर हुई गोलीबारी करने वाला संदिग्ध विमानन का कोर्स करने वाला सऊदी अरब का छात्र था। शुक्रवार की सुबह को उस विद्यार्थी ने क्लासरूम बिल्डिंग में गोलीबारी की। इस हमले में हमलावर समेत चार लोगों की मौत हो गयी और कई घायल भी हो गये।अमेरिका के नौसैन्य अड्डे पर गोलीबारी की यह दूसरी घटना है।

वाशिंगटन। अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा कि फ्लोरिडा के नौसेना स्टेशन पर गोलीबारी करने वाला संदिग्ध विमानन का कोर्स करने वाला सऊदी अरब का छात्र था और प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि गोलीबारी का संबंध आतंकवाद से तो नहीं है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी नौसेना के एक अड्डे पर गोलीबारी, हमलावर सहित तीन लोगों की मौत

पेंसाकोला में नौसेना के वायु स्टेशन पर विभिन्न देशों के सैन्य प्रतिनिधि मौजूद थे। शुक्रवार की सुबह को उस विद्यार्थी ने क्लासरूम बिल्डिंग में गोलीबारी की। इस हमले में हमलावर समेत चार लोगों की मौत हो गयी और कई घायल भी हो गये। इस हफ्ते अमेरिका के नौसैन्य अड्डे पर गोलीबारी की यह दूसरी घटना है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़