सूडान महिलाओं ने जनरलों पर दबाव बनाने के लिए किया सामूहिक प्रदर्शन

sudan-women-protest-calls-for-mass-demo-to-pressure-generals

देश में असैन्य शासन की मांग करती महिलाएं सूडानी झंडे और बैनर लेकर खार्तूम के मध्य से पैदल गुजरी और बाद में प्रदर्शनकारियों से मिल गईं।

खार्तूम। देश में सत्तारूढ़ जनरलों पर सत्ता छोड़ने का दबाव बनाने की खातिर सैकड़ों महिलाओं ने यहां सैन्य मुख्यालयों तक एक बड़ी रैली निकाली। प्रदर्शनकारी नेताओं ने सामूहिक रैली निकालने का आह्वान किया था जिसके बाद महिलाएं बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर गईं। 

इसे भी पढ़ें: प्रदर्शनकारियों के साथ चल रही वार्ता 72 घंटों के लिए निलंबित: सूडानी सेना

देश में असैन्य शासन की मांग करती महिलाएं सूडानी झंडे और बैनर लेकर खार्तूम के मध्य से पैदल गुजरी और बाद में प्रदर्शनकारियों से मिल गईं। प्रदर्शनकारी परिसर के बाहर एक सप्ताह तक धरने पर बैठे थे। रैली में भाग लेने वाली महिला पत्रकार होयाम अल ताज ने कहा कि सूडान की महिलाएं न्याय,समानता,लोकतंत्र, असैन्य तथा निष्पक्ष सरकार की मांग कर रहीं हैं।’’

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़