यूएनजीए अध्यक्ष मारिया फर्नांडा ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शौक, कही ये बात

sushma-swaraj-was-extraordinary-woman-says-leader-unga-president-maria-fernanda-espinosa
[email protected] । Aug 7 2019 12:48PM

संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक ‘‘असाधारण’’ महिला एवं नेता बताया, जिन्होंने अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। स्वराज का मंगलवार रात को दिल का दौरा पड़ने से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। वह 67 वर्ष की थीं।

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक ‘‘असाधारण’’ महिला एवं नेता बताया, जिन्होंने अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। स्वराज का मंगलवार रात को दिल का दौरा पड़ने से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। वह 67 वर्ष की थीं।

इसे भी पढ़ें: गुजरात भाजपा ने सदस्यता अभियान सहित अपने विभिन्न कार्यक्रमों को भी रद्द कर दिया

एस्पिनोसा ने ट्वीट किया कि सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं, एक असाधारण महिला एवं नेता, जिन्होंने अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया। मुझे भारत यात्रा के दौरान उनसे मिलने का मौका मिला और मैं हमेशा उन्हें याद करूंगी। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन को टैग करते हुए लिखा कि उनके सभी चाहने वालों को मेरी गहरी संवेदनाएं। 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा में सुषमा स्वराज को दी गई श्रद्धांजलि, वेंकैया नायडू को इस बार राखी नहीं बंधवा पाने का अफसोस

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने भी स्वराज के भाषणों का एक वीडियो साझा करते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि अमिट यादें पीछें छोड़ गईं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़