तजाकिस्तान में 14 कैदियों को ज़हर देने के मामले की जांच शुरू

tajikistan-probes-poisoning-deaths-of-14-prisoners

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 100 से अधिक कैदियों को रविवार के दिन एक जेल से दूसरी जेल ले जाया जा रहा था। इनमें से 16 कैदियों को लेकर जा रहा वाहन यात्रा के दौरान एक जगह रूका और एक कैदी ने उन्हें खाने के लिए ब्रैड दी।

दुशान्बे। तजाकिस्तान में 14 कैदियों को ज़हर देने से हुई मौतों के मामले की जांच शुरू कर दी गई है। न्याय मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 100 से अधिक कैदियों को रविवार के दिन एक जेल से दूसरी जेल ले जाया जा रहा था। इनमें से 16 कैदियों को लेकर जा रहा वाहन यात्रा के दौरान एक जगह रूका और एक कैदी ने उन्हें खाने के लिए ब्रैड दी।

इसे भी पढ़ें: यूरेनियम संवर्धन की सीमा का उल्लंघन करेगा ईरान, अमेरिका ने दी चेतावनी

ब्रैड खाने के आधे घंटे बाद इन 16 कैदियों ने चक्कर और उल्टी आने के शिकायत की। तब चिकित्साकर्मियों ने इन्हें दवाई दी लेकिन इनमें से दो ही कैदियों को बचाया जा सका। सोवियत संघ से अलग हुये मुस्लिम बहुल इस देश की गणना विश्व के गरीब राष्ट्रों में की जाती है। यहां पर 1992 से ही राष्ट्रपति इमोमाली राखमोन (66) का शासन है और उन्हें अपना विरोध बर्दाश्त नहीं करने के लिए जाना जाता है। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़