श्रीलंकाई नौसेना ने तट के पास से तमिलनाडु के सात मछुआरों को किया गिरफ्तार
[email protected] । Jul 24 2018 3:44PM
श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के सात मछुआरों को उनके समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया है। तंजावुर जिले के मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक एम चिन्ना करुप्पन ने बताया
रामेश्वरम (तमिलनाडु)। श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के सात मछुआरों को उनके समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया है। तंजावुर जिले के मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक एम चिन्ना करुप्पन ने बताया कि घटना आज सुबह की है जब तंजावुर जिले के मछुआरे नेदुनतीवू तट के पास मछली पकड़ रहे थे। ये सभी कल रात दो देसी नौकाओं में सवार होकर समुद्र में उतरे थे।
उन्होंने बताया कि श्रीलंकाई नौसैनिकों ने उनकी नौका को टक्कर मारी (जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई) और उनके क्षेत्र में घुसने करने और मछली पकड़ने के प्रतिबंधित जाल का इस्तेमाल करने के आरोप में सात मछुआरों को गिरफ्तार किया है। नौसैनिकों ने दोनों नौकाओं को जब्त कर लिया है। श्रीलंकाई नौसैनिकों ने आठ जुलाई को भी ऐसे ही एक मामले में मंडपम के चार मछुआरों को गिरफ्तार किया था।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़