पाकिस्तान में ईद की नमाज के बाद दो समूह में हुई अंधाधुंध गोलीबारी, 10 लोगों की मौत

ten-killed-in-pakistan-during-armed-clash-on-eid

यह घटना मुल्तान जिले की जलालपुर पीरवाला तहसील में बुधवार को हुई। जियो न्यूज की खबर के मुताबिक एक विवाद के बाद दोनों समूह ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे।

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईद की नमाज के बाद दो प्रतिद्वंद्वी समूहों ने एक-दूसरे पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। यह घटना मुल्तान जिले की जलालपुर पीरवाला तहसील में बुधवार को हुई। जियो न्यूज की खबर के मुताबिक एक विवाद के बाद दोनों समूह ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। 

इसे भी पढ़ें: पाक सेना ने आर्थिक समस्याओं को सुलझाने के लिए रक्षा बजट कम करने का फैसला किया

सूत्रों के मुताबिक एक समूह के लोग ईद की नमाज के बाद जब अपने घर लौट रहे थे तो तभी दूसरे समूह के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार उस्मान बुजदार ने घटना पर मुल्तान के क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी से दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़