टेस्ला के भारतीय मूल के पूर्व कर्मचारी पर 93 लाख डॉलर की चोरी का आरोप

tesla-former-employee-of-indian-origin
[email protected] । Nov 13 2018 4:39PM

टेस्ला के भारतीय मूल के एक पूर्व कर्मचारी के खिलाफ गलत दस्तावेज के जरिये कंपनी से 93 लाख डॉलर चुराने का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने वितीय लेनदेन के कागजात में जालसाजी कर एक आपूर्तिकर्ता के नाम का पैसा दूसरे आपूर्तिकर्ता को भेज दिया।

न्यूयॉर्क। टेस्ला के भारतीय मूल के एक पूर्व कर्मचारी के खिलाफ गलत दस्तावेज के जरिये कंपनी से 93 लाख डॉलर चुराने का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने वितीय लेनदेन के कागजात में जालसाजी कर एक आपूर्तिकर्ता के नाम का पैसा दूसरे आपूर्तिकर्ता को भेज दिया। भारतीय मूल के सलिल पारुलेकर (32) के खिलाफ नौ आधारों पर आलनाइन धोखाधड़ी तथा एक आधार पर पहचान की चोरी के आरोप लगाए गए हैं। यदि उसे दोषी पाया गया तो आनलाइन धोखाधड़ी के हर बिंदु के लिये उसे 20 साल की जेल और ढाई लाख डॉलर के जुर्माने की सजा होगी। इसी तरह पहचान चोरी करने में दोषी पाये जाने पर दो साल की जेल और ढाई लाख डॉलर जुर्माने की सजा हो सकती है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़