अंतरिक्ष में जाने की परीक्षा पास करने वाली पहली अमेरिकी जैरी कॉब की हुई मृत्यु

the-death-of-the-first-american-jerry-cobb-to-pass-the-test-in-space

कॉब 1961 में अंतरिक्ष यात्री की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाली पहली महिला बनी थीं लेकिन उन्हें कभी अंतरिक्ष यात्रा का अवसर नहीं मिल पाया। कॉब पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। पत्रकार और कॉब के परिवार के प्रवक्ता माइल्स ओ ब्रायन ने बृहस्पतिवार को बताया कि कॉब का 18 मार्च को निधन हो गया।

फ्लोरिडा। अंतरिक्ष यात्रा के लिए परीक्षा पास करने वाली अमेरिका की पहली महिला जेरी कॉब का निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। कॉब 1961 में अंतरिक्ष यात्री की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाली पहली महिला बनी थीं लेकिन उन्हें कभी अंतरिक्ष यात्रा का अवसर नहीं मिल पाया। कॉब पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। पत्रकार और कॉब के परिवार के प्रवक्ता माइल्स ओ ब्रायन ने बृहस्पतिवार को बताया कि कॉब का 18 मार्च को निधन हो गया।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को आतंकवादी संगठन घोषित करता है: ट्रंप

1961 में कॉब समेत 13 महिलाएं कठिन शारीरिक परीक्षा में पास हुईं थीं और उन्हें ‘मरकरी 13’ के रूप में जाना जाता है। कॉब ने अंतरिक्ष यात्रियों के चयन पर सदन की एक विशेष उपसमिति के समक्ष कहा था की हम केवल भेदभाव के बिना देश के अंतरिक्ष भविष्य में जगह चाहती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़