इंडोनेशिया में चौंकाने वाली घटना, अजगर के पेट में मिली महिला की लाश

The female body found inside the stomach of the Python
[email protected] । Jun 16 2018 5:51PM

इंडोनेशिया की एक महिला का शव एक भीमकाय अजगर के पेट से मिला। पुलिस ने बताया कि इस अजगर को उसी जगह पर पकड़ा गया जहां महिला अपने सब्जी के बगीचे में काम कर रही थी।

मकस्सर (इंडोनेशिया।) इंडोनेशिया की एक महिला का शव एक भीमकाय अजगर के पेट से मिला। पुलिस ने बताया कि इस अजगर को उसी जगह पर पकड़ा गया जहां महिला अपने सब्जी के बगीचे में काम कर रही थी। गांववासियों द्वारा सात मीटर लंबे अजगर का पेट काटने पर 54 वर्षीय वा तिबा का शव मिला।

स्थानीय पुलिस प्रमुख हमका ने बताया कि मुना द्वीप के पेरस्यिापन लावेला गांव में फूले हुए अजगर को देखकर लोगों को शक हुआ कि इसी सांप ने महिला को निगला है और वह अजगर को मार कर बगीचे से बाहर ले आए।

उन्होंने बताया, “ अजगर के पेट को काट कर खोलने पर महिला का शव अंदर मिला। हमका ने बताया कि महिला जिस बगीचे से लापता हुई थीं वह एक पत्थर की चट्टान के तले पर बना हुआ है जो गुफाओं से घिरा है और सांपों का घर माना जाता है। महिला के घर न लौटने पर परेशान घरवालों के साथ ही करीब 100 निवासियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़