चीन में रासायनिक संयंत्र में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 64 हुई

the-number-of-people-killed-in-the-chemical-plant-in-china-has-risen-to-64
[email protected] । Mar 23 2019 5:49PM

सरकार संचालित अखबार चाइना डेली के मुताबिक हादसे में घायल 640 से ज्यादा लोगों में से 34 की हालत नाजुक है और 73 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं। हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

 बीजिंग। चीन में एक रासायनिक संयंत्र में हुए भीषण विस्फोट में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 64 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि 3.0 तीव्रता के भूकंप के बराबर का झटका महसूस किया गया। अधिकारियों ने बताया कि 24 लोग अब भी लापता हैं। झियांगशुई काउंटी की सरकार के अनुसार, जियांग्सु प्रांत के यांगचेंग में एक रासायनिक औद्योगिक पार्क में फर्टिलाइजर फैक्टरी में बृहस्पतिवार को आग लगने के बाद धमाका हुआ।

इसे भी पढ़ें: फ्रांस सरकार ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शनकारियों पर सख्ती अपनाएगी

p>सरकार संचालित अखबार चाइना डेली के मुताबिक हादसे में घायल 640 से ज्यादा लोगों में से 34 की हालत नाजुक है और 73 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं। हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

इसे भी पढ़ें: शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का रेडमी 7, जानें खूबियां

यूरोप की पांच दिवसीय यात्रा पर गए राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि फंसे हुए लोगों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं और घायलों का समय पर इलाज किया जाए तथा राहत कार्य चलाया जाए। उन्होंने घटना के कारणों का पता लगाने के आदेश दिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़