इस बात के कोई सुबूत नहीं हैं कि भारत ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है: US अधिकारी

there-is-no-evidence-that-india-is-violating-us-sanctions-on-iran-us-officials
[email protected] । Aug 21 2019 12:35PM

अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि वॉशिंगटन के पास इस बात के कोई सुबूत नहीं हैं कि भारत ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है। ईरान के लिए विशेष अमेरिकी प्रतिनिधि ब्रायन हुक ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमारे पास इस बात केकोई सबूत नहीं हैं कि भारत अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है।

वॉशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि वॉशिंगटन के पास इस बात के कोई सुबूत नहीं हैं कि भारत ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: ट्रम्प की चाहत, दोबारा जी-7 समूह में शामिल हो रूस

ईरान के लिए विशेष अमेरिकी प्रतिनिधि ब्रायन हुक ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमारे पास इस बात केकोई सबूत नहीं हैं कि भारत अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है। हुक संवाददाताओं के उस प्रश्न का उत्तर दे रहे थे कि भारत चाबहार बंदरगाह के जरिए अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है, जो वह अफगानिस्तान के विकास के लिए ईरान में बना रहा है।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान पर ट्रंप का बड़ा बयान, पूरी तरह से नहीं हटेंगे अमेरिकी सैनिक

हुक से संवाददाता ने पूछा कि भारत चाबहार (ईरान) से अपनी खेप भेजता है और फिर इसे अफगानिस्तान भेजा जाता है। भारत को चाबहार का इस्तेमाल करने से रोकने का भी अमेरिकी दबाव है। तो आप इसका अफगानिस्तान को विकसित करने की अपनी योजनाओं के साथ कैसे सामंजस्य स्थापित करते हैं?

इसे भी पढ़ें: ट्रम्प ने इमरान खान से कहा, कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ संभल कर बयानबाजी करें

हुक ने इसके जवाब में कहा कि मैं उन सबूतों से वाकिफ नहीं हूं आप जिनका हवाला दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि भारत अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं कर रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़