तीन दिनों में भूकंप के झटकों से दूसरी बार हिला तोक्यो

[email protected] । Jul 19 2016 2:13PM

तोक्यो में पिछले तीन दिनों में दूसरी बार भूकंप आया जिसके कारण राजधानी की गगनचुंबी इमारतें हिल गयीं। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है।

तोक्यो। तोक्यो में पिछले तीन दिनों में दूसरी बार भूकंप आया जिसके कारण राजधानी की गगनचुंबी इमारतें हिल गयीं। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने या नुकसान की खबर नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ वैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि तोक्यो और पूर्वी जापान के इलाकों में दोपहर 12.57 बजे (स्थानीय समयानुसार) पर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया।

रविवार को राजधानी में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया था। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप तोक्यो के पूर्व में चीबा में 23 किलोमीटर की गहराई पर केन्द्रित था। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़