फ्लोरिडा के योग स्टूडियो में हमला, बंदूकधारी समेत तीन मरे

three-dead-including-gunman-in-yoga-studio-of-florida
[email protected] । Nov 3 2018 11:32AM

फ्लोरिडा की राजधानी में एक योग स्टूडियो में एक बंदूकधारी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली।

फ्लोरिडा। फ्लोरिडा की राजधानी में एक योग स्टूडियो में एक बंदूकधारी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। तालाहासी के पुलिस प्रमुख माइकल डेलियो ने शुक्रवार रात पत्रकारों को बताया कि स्टूडियो में जाने के बाद व्यक्ति ने छह लोगों को गोली मारी। डेलियो ने बताया कि इसके बाद संदिग्ध ने खुद को भी गोली मार ली। फिलहाल बंदूकधारी और मृतकों की पहचान नहीं हुई है तथा अन्य पीड़ितों की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है।

उन्होंने बताया कि हमलावर ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया और अधिकारी इसके पीछे के संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं। शहर के कमीश्नर स्कॉट मैडॉक्स घटनास्थल पर हैं। उन्होंने फेसबुक पर कहा, ‘‘मेरे पब्लिक सर्विस करियर में मैंने कई बुरे दृश्य देखे लेकिन यह सबसे बुरा है। कृपया प्रार्थना करें।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़