अमेरिका के ग्रीनवुड में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, एक संदिग्ध गिरफ्तार

Three

दक्षिण कैरोलाइना के ग्रामीण इलाके में तीन लोगों की हत्या के संदिग्ध आरोपी को वारदात के कुछ घंटों बाद फ्लोरिडा के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात के बाद वह विमान में सवार होकर फ्लोरिडा पहुंच गया था। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोलंबिया (अमेरिका)। दक्षिण कैरोलाइना के ग्रामीण इलाके में तीन लोगों की हत्या के संदिग्ध आरोपी को वारदात के कुछ घंटों बाद फ्लोरिडा के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात के बाद वह विमान में सवार होकर फ्लोरिडा पहुंच गया था। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान की इस पारी के कायल हो गए थे राहुल द्रविड़

शेरिफ कार्यालय डेनिस कैली ने द इंडेक्स जनरल ऑफ ग्रीनवुड’ को बताया कि गोलीबारी सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे ग्रीनवुड काउंटी स्थित एक घर में हुई। गोलीबारी में एक पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई। गोलीबारी में एक बच्चा घायल हो गया था, जिसने 911 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता संशोधन विधेयक राज्यसभा में हुआ पारित

अधिकारियों ने मंगलवार सुबह एक बयान में बताया किजेफरी डेविड पॉवेल (36) को फ्लोरिडा के जैक्सनविले में एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। शेरिफ कार्यालय डेनिस कैली ने समाचार पत्र को बताया कि पॉवेल एक वाणिज्यिक उड़ान से फ्लोरिडा पहुंचा, लेकिन इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि वह हवाईअड्डे पर कैसे पहुंचा या उसे क्यों गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अधिकारी गोलीबारी के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। पॉवेल के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। ग्रीनवुड काउंटी कॉर्नर कार्यालय ने हताहत हुए लोगों की पहचान उजागर नहीं की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़