आतंकवादी हमले में तीन पाकिस्तानी सैनिकों की मौत,चार अन्य घायल

पाकिस्तानी सैनिकों की मौत,

आतंकवादी हमले में तीन पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है।सेना ने हमले के संबंध में विस्तृत जानकारी मुहैया नहीं कराई।दक्षिणी वजीरिस्तान काफी समय तकआतंवादियों का गढ़ रहा है लेकिन पाकिस्तान दावा कर चुका है कि क्षेत्र में चलाए अभियानों के बाद वहां तालिबान का सफाया हो गया है। किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पेशावर।अफगानिस्तान सीमा के पास उत्तर-पश्चिम में तालिबान और अल-कायदा के पूर्व गढ़ में तलाश अभिनयान के दौरान संदिग्ध आतंकवादियों के हमले के बाद हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के तीन सैनिक मारे गए। सेना ने इसकी जानकारी दी है। सेना ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में हुए हमले में चार अन्य सैनिक घायल भी हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के केनोशा में जैकब ब्लेक को गोली मारे जाने के विरोध में प्रदर्शन और भी हुआ हिंसात्मक

सेना ने हमले के संबंध में विस्तृत जानकारी मुहैया नहीं कराई। दक्षिणी वजीरिस्तान काफी समय तक आतंवादियों का गढ़ रहा है लेकिन पाकिस्तान दावा कर चुका है कि क्षेत्र में चलाए अभियानों के बाद वहां तालिबान का सफाया हो गया है। अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि आतंकवादी संगठन पाकिस्तानी तालिबान को ऐसे हमलों के लिए पहले भी जिम्मेदार ठहराया जाता रहा है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान में 6000 से अधिक पाकिस्तानी आतंकवादी छिपे हैं, जो प्रतिबंधित पाकिस्तानी तालिबानी संगठन से संबद्ध हैं। यह समूह अक्सर पाकिस्तानी सेना और उसके नागरिकों को निशाना बनाता रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़