International Highlights: अफगानिस्तान में IS के खिलाफ तालिबान ने शुरू किया अभियान

Afghanistan

तालिबान ने काबुल में मौजूद स्थानीय शासा और नंगरहार पर कार्रवाई करने का मन बनाया है। वहीं दूसरी ओर तालिबान के हेरात प्रांत में भगवा मसाला कारोबार में शामिल अफगान महिलाओं ने यह साफ कर दिया है कि, तालिबान के डर से उन्हें नजरबंद नहीं किया जाएगा।

प्रभासाक्षी की खास खबरों में जानिए दिनभर की उन घटनाओं के बारे में जिनका सरोकार सीधे जनता से है। तालिबान ने काबुल में मौजूद स्थानीय शासा और नंगरहार पर कार्रवाई करने का मन बनाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आईएस के खिलाफ शुरू किए गए अभियान की शुरुआत नंगरहार से होगी। वहीं दूसरी ओर तालिबान के हेरात प्रांत में भगवा मसाला कारोबार में शामिल अफगान महिलाओं ने यह साफ कर दिया है कि, तालिबान के डर से उन्हें नजरबंद नहीं किया जाएगा। पढ़िए विस्तार से सभी खबरों को... 

इजराइल: यरुशलम में इज़राइल पुलिस ने अधिकारियों पर हमला करने वाली महिला को गोली मारी

इज़राइली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि अधिकारियों ने उस फलस्तीनी महिला को गोली मार दी है, जिसने पूर्वी यरुशलम की ओल्ड सिटी में उन्हें कथित तौर पर चाकू मारने की कोशिश की थी। महिला को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने एक बयान में बताया कि महिला शहर के पवित्र स्थल के प्रवेश द्वार (जिसे मुस्लिम, अल-अक्सा परिसर और यहूदी, टेंपल माउंट के रूप में जानते हैं) पर अधिकारियों के पास आई थी।

चीन का BRI प्रोग्राम 42 देशों के लिए बना जी का जंजाल, 385 अरब डॉलर के कर्ज के नीचे दबे सभी

चीन का पुराना फार्मूला है इन्वेस्टमेंट और व्यापार के लुभावने वादे। श्रीलंका हो या मालदीव पाकिस्तान हो या नेपाल, इन देशों में खूब इनवेस्ट करता है और तरक्की के सपने बेचता है और फिर इसी कर्ज की राह अपने सामरिक हित साधता है। चीन का मकसद बेल्ट एंड रोड परियोजना के जरिये पूरी दुनिया को चीन से जोड़ने का है। इसके लिए वो कई देशों में भारी मात्रा में निवेश कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इसके तहत उसने सलाना 85 अरब डॉलर के करीब खर्च किए हैं।

तालिबानियों से सामना करने को तैयार है यह महिलाएं, किसी भी हाल में नहीं रोकेगी अपना काम

अफगानिस्तान में तालिबान की हुकुमत के बाद से देश की महिलाओं की हालत काफी दयनीय है। महिलाओं के कामाकाज में रोक लगाई जाने के बीच तालिबान के हेरात प्रांत में भगवा मसाला कारोबार में शामिल अफगान महिलाओं ने यह साफ कर दिया है कि, तालिबान के डर से उन्हें नजरबंद नहीं किया जाएगा। वह लंबे समय से कारोबार कर रहे है और सत्ता में आने के बाद तालिबान के डर से अफगान महिलाएं किसी भी हाल में अपना काम नहीं रोकेगी।

बेसबॉल के प्रेमी हैं जापान के होने वाले नए PM फूमिओ किशिदा, सामने होंगी कई चुनौतियां

जापान की सत्ता से योशिहिदे सुगा का हटना बिल्कुल साफ हो गया है और इस बीच अब विदेश मंत्री फूमिओ किशिदा जापान की कुर्सी संभाल सकते है। पीएम मद की दौड़ में फूमिओ किशिदा को देखा जा रहा है और उन्होंने सत्तारुढ़ पार्टी के नेता पद का चुनाव भी जीत लिया है।

अफगानिस्तान से IS को उखाड़ फेंकने के लिए तालिबान ने छेड़ा अभियान

तालिबान ने अफगानिस्तान पर पूरी तरह से राज स्थापित करने के बाद अब अपने पुराने दुश्मन इस्लामिक स्टेट (आईएस) को जड़ से खत्म करने का मन बना लिया है। इसके लिए तालिबान ने एक अभियान की शुरुआत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबान ने काबुल में मौजूद स्थानीय शासा और नंगरहार पर कार्रवाई करने का मन बनाया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़