पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 2,76,287 हुई

pakistan

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,063 नए मामले हुए और कुल संख्या 2,76,287 हुई।कोविड-19 से अब तक देश में 5,892 मरीजों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि अब तक देश में 2,44,883 मरीज ठीक हो चुके हैं।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,063 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 2,76,287 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। रातभर में कोरोना वायरस से 27 और लोगों की जान चली गई।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेना प्रमुख बोले, उकसाया गया तो पूरी ताकत से देंगे जवाब

कोविड-19 से अब तक देश में 5,892 मरीजों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि अब तक देश में 2,44,883 मरीज ठीक हो चुके हैं। सिंध में 1,19,394, पंजाब में 92,452, खैबर पख्तूनख्वा में 33,724, इस्लामाबाद में 14,963, बलूचिस्तान में 11,654, पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में 2,055 और गिलगित बाल्तिस्तान में 2,042 मामले सामने आ चुके हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़