हज यात्रा समापन की ओर, अराफात पर्वत पर पहुंचे 20 लाख से अधिक हाजी

towards-the-end-of-haj-pilgrimage-more-than-20-lakh-haji-reached-arafat-mountain
[email protected] । Aug 10 2019 6:19PM

सऊदी अरब में हज यात्रा समापन की ओर बढ़ रही है। शनिवार को 20 लाख से अधिक हाजी अराफात के पवित्र पहाड़ पर जमा हुए। इस अरकान को हज यात्रा के समापन का संकेत माना जाता है। शनिवार तड़के भारी तादाद में हाजी पहाड़ से गुजरे, जहां लगभग 1,400 साल पहले पैगंबर मोहम्मद साहब ने मुसलमानों के बीच समानता और एकता को लेकर अपना आखिरी प्रवचन दिया था।

माउंट अराफात। सऊदी अरब में हज यात्रा समापन की ओर बढ़ रही है। शनिवार को 20 लाख से अधिक हाजी अराफात के पवित्र पहाड़ पर जमा हुए। इस अरकान को हज यात्रा के समापन का संकेत माना जाता है। शनिवार तड़के भारी तादाद में हाजी पहाड़ से गुजरे, जहां लगभग 1,400 साल पहले पैगंबर मोहम्मद साहब ने मुसलमानों के बीच समानता और एकता को लेकर अपना आखिरी प्रवचन दिया था। 

इसे भी पढ़ें: सऊदी अरब में हज यात्रा के लिए 25 लाख से अधिक मुसलमान पहुंचेंगे मक्का

दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक सभाओं में से एक हज के दूसरे दिन को हाजियों के लिये बेहद अहम और यादगार माना जाता है। इस दिन दुनियाभर के हाजी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं और अल्लाह से दया और आशीर्वाद मांगते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़