तोक्यो के योकोहामा शहर में ट्रेन और ट्रक की भयावह टक्कर, 35 लोग घायल

train-collides-with-truck-near-tokyo-35-people-injured
[email protected] । Sep 5 2019 4:29PM

तोक्यो में एक क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार को ट्रेन ने ट्रक को टक्कर मार दी जिससे 35 लोग घायल हो गए। घायलों में एक की मौत हो गई हैं। दुर्घटना योकोहामा शहर में हुई है। शहर के आपदा प्रबंधन अधिकारी रयो नगाकुरा ने बताया कि 35 लोग घायल हुए हैं।

तोक्यो। तोक्यो में एक क्रॉसिंग पर बृहस्पतिवार को ट्रेन ने ट्रक को टक्कर मार दी जिससे 35 लोग घायल हो गए। घायलों में एक की मौत हो गई हैं। दुर्घटना योकोहामा शहर में हुई है। शहर के आपदा प्रबंधन अधिकारी रयो नगाकुरा ने बताया कि 35 लोग घायल हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाएंगे भारत और जापान, शिंजो आबे से मिले राजनाथ सिंह

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की हालत बहुत ही नाजुक थी उसका हृदय काम नहीं कर रहा था। डॉक्टरों ने आधिकारिक रूप से मृत घोषित कर दिया है। स्थानीय मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, एक व्यक्ति (संभवत: ट्रक चालक) के दुर्घटना स्थल पर फंसे होने की आशंका है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़