ट्रंप और पुतिन पूरी दुनिया में शांति के लिए उत्तरदायी: कोलिंदा

Trump and Putin are responsible for peace all over the world: Colinda
[email protected] । Jul 16 2018 11:01AM

क्रोएशिया की राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति जिम्मेदारी से काम करेंगे तथा और आज अपनी पहली शिखर वार्ता के दौरान दोनों याद रखेंगे कि दुनिया की शांति उनपर निर्भर है।

मॉस्को। क्रोएशिया की राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति जिम्मेदारी से काम करेंगे तथा और आज अपनी पहली शिखर वार्ता के दौरान दोनों याद रखेंगे कि दुनिया की शांति उनपर निर्भर है। क्रोएशिया की राष्ट्रपति कोलिंदा ग्रैबर कितारोविक ने कल दिए एक साक्षात्कार में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बुधवार और गुरूवार को नाटो सहयोगियों के साथ बैठक में आक्रामक व्यवहार पर सवालों को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा , ‘‘ यह उनका व्यक्तित्व है। मैं इसे उनके विरुद्ध नहीं मानती।’’

उन्होंने कहा कि आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ट्रंप की बैठक अंतरराष्ट्रीय तनावों को भड़काने के बजाय उन्हें शांत कर सकती है। कितारोविक ने अपने देश के कल फुटबॉल विश्वकप का फाइनल खेलने से पहले क्रेमलिन में पुतिन से मुलाकात की। क्रोएशियाई राष्ट्रपति ने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं कि दोनों राष्ट्राध्यक्ष वैश्विक स्थिरता और ट्रांस अटलांटिक संबंध के लिए जिम्मेदारी दिखाएंगे। उन्होंने दक्षिण पूर्व यूरोप में रूस के हस्तक्षेप को लेकर चिंता जताई लेकिन साथ ही रूस को अलग - थलग करने के बजाय उससे बात करने की महत्ता पर जोर दिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़