जनगणना 2020 से नागरिकता का विवादित सवाल हटाने को आखिरकार राजी हुए ट्रम्प

trump-finally-convinced-to-remove-civic-disputed-question-from-census-2020
[email protected] । Jul 12 2019 10:42AM

शीर्ष अदालत ने भी दो सप्ताह पहले सरकारी की दलील को ‘‘विवादित’’ करार देते हुए प्रशासन की जनगणना में नागरिकता के सवाल को शामिल करने की मांग को ठुकरा दिया था।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को आखिरकार जनगणना 2020 से नागरिकता के विवादित सवाल को हटाने का निर्णय लिया। नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं के व्यापक विरोध के बाद यह निर्णय लिया गया है। आलोचकों का कहना है कि दशक में एक बार होने वाले सर्वेक्षण में प्रवासी समुदायों की भागीदारी को दबाने के लिए प्रशासन यह सवाल जोड़ना चाहता है। इस सर्वेक्षण से अधिकारियों को यह निर्धारित करने में मदद मिलती है कि संघीय संसाधनों को कहां आवंटित किया जाए।

इसे भी पढ़ें: भारत ने S-400 की अपनी जरूरत के बारे में अमेरिका को कराया अवगत: सरकार

इट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ हम गैर-नागरिक आबादी की पूर्ण और समय पर गणना सुनिश्चित करने के लिए नए विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।’’ शीर्ष अदालत ने भी दो सप्ताह पहले सरकारी की दलील को ‘‘विवादित’’ करार देते हुए प्रशासन की जनगणना में नागरिकता के सवाल को शामिल करने की मांग को ठुकरा दिया था।

इसे भी पढ़ें: ई-मेल लीक विवाद: ब्रिटिश राजदूत किम डैरेक ने दिया इस्तीफा

फैसला बदलने का एलान करते हुए ट्रम्प ने कहा कि वह एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे जिसमें संघीय एजेंसियों को उनके मौजूदा डेटाबेस से आव्रजनों की जानकारी वाणिज्य विभाग को प्रदान करनी होगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका में नागरिक और गैर-नागरिक आबादी के आंकड़ों को अलग करना आवश्यक है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़