Russia-Ukraine: 382 दिन से चल रहे युद्ध से दुनिया यूं ही है परेशान! ट्रंप के पास है समाधान, इस डील के जरिए 24 घंटे में करा देंगे सब खत्म

Russia-Ukraine
Creative Common
अभिनय आकाश । Mar 13 2023 3:22PM

रूस ने यूक्रेन के शहरों पर बमबारी तेज कर दी है। इन सब के बीच ट्रंप ने दावा किया है कि मैं सिर्फ 24 घंटे में रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करवा देता। ट्रंप ने कहा कि वो अगर अभी अमेरिका के राष्ट्रपति के पद पर होते तो 24 घंटे के अंदर रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को बातचीत के जरिए खत्म करा देते।

रूस यूक्रेन के युद्ध के मैदान से ताबड़तोड़ हमले की खबर तो रोज आती रही। लेकिन अब एक ऐसी खबर समाने आई है जो हैरान कर देने वाली है। दरअसल, रूस यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। ट्रंप ने दावा किया है कि वो महज एक दिन में रूस यूक्रेन युद्ध को खत्म करा सकते हैं। रूस ने यूक्रेन के शहरों पर बमबारी तेज कर दी है। इन सब के बीच ट्रंप ने दावा किया है कि मैं सिर्फ 24 घंटे में रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करवा देता। ट्रंप ने कहा कि वो अगर अभी अमेरिका के राष्ट्रपति के पद पर होते तो 24 घंटे के अंदर रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को  बातचीत के जरिए खत्म करा देते। 

इसे भी पढ़ें: जिनपिंग की 4 बड़ी शक्तियां, नई टीम में ये खास लोग हैं शामिल, कोई है प्रोपगेंडा एक्सपर्ट तो किसी पर अमेरिका ने लगा रखा प्रतिबंध

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को निशाने पर लिया और आरोप लगाया कि वो दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध में झोंकने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि बाइडेन रूस यूक्रेन युद्ध को तीसरे विश्व युद्ध की तरफ मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने बाइडेन की विदेश नीतियों को लेकर भी सवाल उठाए और युद्ध को लेकर चिंता जताई। इससे पहले की मैं ओवल ऑफिस पहूंचुंगा मैं यूक्रेन और रूस के विनाशकारी युद्ध को सुलझा लूंगा। जो भी दिक्कत है उसे मैं सुलझा दूंगा। मैं जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाल लूंगा। इसमें एक दिन से ज्यादा का समय नहीं लगेगा। मुझे पता है कि दोनों को क्या बोलना है। दोनों से मेरी अच्छी बनती है। ट्रंप एक रेडियो शो में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, 'मत भूलो, बुश के रहते उन्होंने जॉर्जिया पर कब्जा कर लिया। ओबामा के रहते उन्होंने क्रीमिया पर कब्जा कर लिया और बाइडेन के रहते वे सब कुछ ले रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वे सब कुछ लेने जा रहे हैं। पूरी तरह से। वे पूरे एनचिलाडा ले रहे हैं। वे सबकुछ लिए जा रहे हैं। मुझे तो यही दिखता है।

इसे भी पढ़ें: US Pakistan Economy: निक्की हेली कुछ भी दावा करे पर बाइडेन का पाकिस्तान प्रेम फिर आया सामने, अमेरिका करेगा कंगाल देश पर डॉलर की बरसात

ट्रंप ने कहा कि मैं यूक्रेन के कुछ ऐसे क्षेत्र पर रूस का कब्जा करवाने की डील कराता, जहां के लोग सिर्फ रूसी भाषा बोलते हैं। अमेरिका और पश्चिमी देशों को मिलाकर लगभग 80 देश यूक्रेन का जंग में साथ दे रहे हैं। लगभग करोड़ो के हथियार यूक्रेन को दिए जा चुके हैं। एक साल के अंदर यूक्रेन को हजारों एंटी टैंक मिसाइलें मिल चुकी हैं। फिर भी रूस ने यूक्रेन में तबाही मचा रखी है। जीतना तो दूर यूक्रेन का युद्ध में टिक पाना मुश्किल नजर आ रहा है।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़