किम के साथ शिखर वार्ता के ‘‘बेहद सफल’’ होने को लेकर आश्वस्त हैं ट्रम्प

trump-is-confident-about-being-a-very-successful-summit-with-kim
[email protected] । Feb 16 2019 4:25PM

ट्रंप ने किम के साथ अपनी पहली वार्ता को ‘‘ऐतिहासिक’’ करार देते हुए कहा कि ‘‘बेहद सकारात्मक’’ शिखर वार्ता के बाद दोनों ने कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु निरस्त्रीकरण और सामान्य संबंध स्थापित करने के लक्ष्य से एक अनिर्दिष्ट दस्तावेज पर हस्ताक्षर

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का कहना है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ उनकी दूसरी शिखर वार्ता ‘‘बेहद सफल’’ रहेगी क्योंकि किम के साथ उनके संबंध ‘‘काफी अच्छे’’ हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और उत्तर कोरियाई नेता किम की वियतनाम के हनोई में 27 -28 फरवरी को मुलाकात निर्धारित है। दोनों के बीच पहली शिखर वार्ता पिछले साल 12 जून को सिंगापुर में हुई थी।

इसे भी पढ़ें- यूपी में शहीद जवान के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

ट्रम्प ने किम के साथ अपनी पहली वार्ता को ‘‘ऐतिहासिक’’ करार देते हुए कहा कि ‘‘बेहद सकारात्मक’’ शिखर वार्ता के बाद दोनों ने कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु निरस्त्रीकरण और सामान्य संबंध स्थापित करने के लक्ष्य से एक अनिर्दिष्ट दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने को सहमती जतायी थी।

इसे भी पढ़ें- पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 जवानों की शहादत नहीं जाएगी बेकार: मोदी

ट्रम्प ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैं उम्मीद करता हूं पहली शिखर वार्ता की तरह हमें इसके लिए भी उतनी ही शुभकामनाएं मिलेंगी। पहली शिखर वार्ता में काफी कुछ हुआ था। कोई रॉकेट नहीं दागे जा रहे। कोई मिसाइल नहीं दागी जा रही। ना ही कोई परमाणु (हथियार) परीक्षण हो रहा है। कोरियाई युद्ध के हमारे महान नायकों के अवशेष हमें मिल गए हैं। हमारें बंदी लौट आए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमें उम्मीद है कि हम उतने ही सफल होने वाले हैं। मुझे कोई जल्दबाजी नहीं है। हम बस परीक्षण नहीं चाहते।’’उत्तर कोरियाई पर अब भी प्रतिबंध लगे होने का जिक्र करते हुए ट्रम्प ने कहा कि चीन और रूस दोनों अमेरिका की मदद कर रहे हैं और वह खुद भी दक्षिण कोरिया और जापान के साथ नजदीकी रूप से काम कर रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़