मेक्सिको सीमा पर ट्रंप ने कहा, अवैध प्रवासियों के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं

trump-on-the-mexico-border-said-there-is-no-place-in-america-now
[email protected] । Apr 6 2019 6:17PM

ट्रम्प ने मेक्सिको से लगती देश की सीमा से अवैध प्रवासियों के आने को ‘‘राष्ट्रीय संकट ’’ घोषित किया है। ट्रम्प ने कालेक्सिको में सीमा गश्त एजेंटों और अन्य अधिकारियों से कहा कि अमेरिका आने वाले लोगों के लिए संदेश है , ‘‘प्रणाली में अब जगह नहीं है

कालेक्सिको (अमेरिका)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को मेक्सिको से लगती अपने देश की सीमा पर अवैध रूप से आने का इरादा रखने वाले प्रवासियों से कहा कि अमेरिका में उनके लिए कोई जगह नहीं बची है। ट्रम्प मेक्सिको सीमा पर ‘‘संकट’’ के खिलाफ अपनी मुहिम को 2020 में पुन: राष्ट्रपति चुने जाने के लिहाज से अहम मानते हैं और कैलिफोर्निया में कालेक्सिको के उनके दौरे का मकसद भी इस संबंध में उनके संदेश को सुर्खियों में बनाए रखना है।

इसे भी पढ़ें: चीनी महिला की गिरफ्तारी की घटना चीन से होने वाले खतरे को दर्शाती है: पोम्पिओ

मध्य अमेरिका में हिंसा से परेशान होकर यहां आने वाले प्रवासियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हालांकि इस बात को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है कि यह ‘‘राष्ट्रीय संकट’’ है या नहीं। ट्रम्प ने मेक्सिको से लगती देश की सीमा से अवैध प्रवासियों के आने को ‘‘राष्ट्रीय संकट ’’ घोषित किया है। ट्रम्प ने कालेक्सिको में सीमा गश्त एजेंटों और अन्य अधिकारियों से कहा कि अमेरिका आने वाले लोगों के लिए संदेश है , ‘‘प्रणाली में अब जगह नहीं है और हम अब और लोगों को नहीं आने दे सकते... हमारे देश में जगह नहीं है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने वेनेजुएला से तेल के नौवहन में शामिल कंपनियों, जहाजों पर लगाए प्रतिबंध

इसलिए वापस मुड़ जाइए।’’ इस बीच सीमा के पास मेक्सिको की तरफ मेक्सिकेली शहर में करीब 200 प्रदर्शनकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बैनर पकड़े हुए थे, जिन पर लिखा था, ‘‘परिवारों को अलग करना बंद करो’’ और ‘‘यदि आप दीवार बनाएंगे, तो मेरी पीढ़ी उसे तोड़ देगी’’। इस बीच, सीमा पर अमेरिका की तरफ एकत्र हुए दर्जनों लोगों ने दीवार बनाने के समर्थन में नारेबाजी की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़