बाइबल की कीमत में इजाफा होने की संभावना से अमेरिकी धार्मिक समूह नाराज

trump-s-china-tariffs-to-increase-cost-of-bible-upsets-religious-groups

चीन के सामान पर आयात शुल्क बढ़ाने के अमेरिका के फैसले से बाइबल की कीमत में इजाफा होने की संभावना पर कुछ अमेरिकी धार्मिक समूह नाराज हो गए हैं। ट्रम्प के कट्टर समर्थकों समूहों में शामिल इन लोगों का मानना है कि उनके इस फैसले से अमेरिका में बाइबल के दाम बढ़ सकते हैं।

वाशिंगटन। चीन के सामान पर आयात शुल्क बढ़ाने के अमेरिका के फैसले से बाइबल की कीमत में इजाफा होने की संभावना पर कुछ अमेरिकी धार्मिक समूह नाराज हो गए हैं। ट्रम्प के कट्टर समर्थकों समूहों में शामिल इन लोगों का मानना है कि उनके इस फैसले से अमेरिका में बाइबल के दाम बढ़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका-उत्तर कोरिया के बीच तीसरी शिखर वार्ता होने की संभावना: दक्षिण कोरिया राष्ट्रपति

पिछले साल मार्च में ट्रम्प ने इस्पात और एल्युमिनियम से बनी वस्तुओं पर भारी आयात कर लगा दिया था। इसके बाद से अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध के बादल मंडराने लगे और वैश्विक व्यापार युद्ध होने की आशंकाओं को बल मिलने लगा। अमेरिका का चर्च समुदाय राष्ट्रपति ट्रम्प से नाराज हो गया है क्योंकि बाइबल चीन में छपने के बाद अमेरिका आयात होती है और आयात शुल्क बढ़ने का असर बाइबल की कीमत पर भी पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़