60 लाख अमेरिकी डॉलर में नीलाम किया गया तूतनखामेन का मुखौटा

tutankhamun-s-head-auctioned-for-6m-in-uk-despite-the-egyptian-protest

क्रिस्टी नीलामी घर ने 28.5 सेंटीमीटर (11 इंच) लंबे इस मुखौटे को 5,970,000 अमेरिकी डॉलर में नीलाम किया। यह हाल के वर्षों में हुई सबसे विवादास्पद नीलामी में से एक है। खरीदार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

लंदन। मिस्र के ‘युवा राजा’ तुतनखामेन का बेशकीमती पत्थर से बना 3,000 साल पुराना मुखौटा मिस्र के भारी विरोध के बावजूद लंदन में गुरुवार को लगभग 60 लाख अमेरिकी डॉलर में नीलाम कर दिया गया। क्रिस्टी नीलामी घर ने 28.5 सेंटीमीटर (11 इंच) लंबे इस मुखौटे को 5,970,000 अमेरिकी डॉलर में नीलाम किया। यह हाल के वर्षों में हुई सबसे विवादास्पद नीलामी में से एक है। खरीदार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

इसे भी पढ़ें: अदालत में सुनवाई के दौरान मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का हुआ निधन

हालांकि मिस्र के नाराज अधिकारी चाह रहे थे कि गुरुवार की नीलामी को रोक दिया जाए। लगभग एक दर्जन प्रदर्शनकारियों ने ब्रिटिश नीलामी घर के लंदन बिक्री कक्ष के बाहर मिस्र के झंडे लेकर प्रदर्शन किया और तस्करी कर लाए गए इस पुरावशेष की नीलामी रोकने की मांग की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़