पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, बारूदी सुरंग में विस्फोट में दो बच्चों की मौत

Pakistan

उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में सोमवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट में दो बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पेशावर (पाकिस्तान)। उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में सोमवार को बारूदी सुरंग में विस्फोट में दो बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना अफगानिस्तान की सीमा से सटे अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दक्षिण वजीरीस्तान कबायली जिले की शावल घाटी में हुई।

इसे भी पढ़ें: भारत का ‘मेक इन इंडिया’ अभियान अमेरिका- भारत व्यापार संबंधों में चुनौती

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने दोनों बच्चों की मौत पर शोक और दुख जताया है। विस्फोट में मारे गये दोनों बच्चे भाई-बहन थे, जिनकी उम्र 12 वर्ष और आठ वर्ष थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति एवं सौहार्द बनाये रखने के लिए कबायली लोगों का बलिदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़