अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से रहने के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार
अमेरिकी सीमा के गश्ती एजेंटों ने दो भारतीयों को देश में अवैध तरीके से रहने के मामले में गिरफ्तार किया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दोनों को सप्ताहांत में गिरफ्तार किया गया था और अब उन्हें भारत वापस भेजने की तैयारी की जा रही है।
वाशिंगटन। अमेरिकी सीमा के गश्ती एजेंटों ने दो भारतीयों को देश में अवैध तरीके से रहने के मामले में गिरफ्तार किया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दोनों को सप्ताहांत में गिरफ्तार किया गया था और अब उन्हें भारत वापस भेजने की तैयारी की जा रही है। अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने कहा कि उन्होंने वाशिंगटन के स्पोकेन में एक बस टर्मिनल पर नियमित आव्रजन जांच अभियान के दौरान भारतीयों को पकड़ा।
विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने एक व्यक्ति से बात की जिसने बी -2 पर्यटक वीजा दिखाया। वीजा करीब एक साल पहले जारी किया गया था और उसकी अवधि समाप्त हो चुकी थी। इस संबंध में व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। बी -2 पर्यटक वीजा अमेरिका में छुट्टियां बिताने या इलाज के लिए जारी किया जाता है। दूसरे मामले में एजेंटों में पाया कि एक अन्य व्यक्ति वर्ष 2011 में गैरकानूनी तरीके से मैक्सिको के रास्ते अमेरिका आया था।
जांच में पता चला की उसके पास नकली सामाजिक सुरक्षा कार्ड भी है। दोनों को वापस भारत भेजने की तैयारी की जा रही है। आव्रजन मामले में उनकी सुनवाई के लिए उन्हें ‘ नॉर्थवेस्ट डिटेन्शन सेंटर ’ भेजा गया है।
अन्य न्यूज़