यूक्रेन के नौसेना प्रमुख कर रहे हैं अमेरिकी समकक्ष से मुलाकात

ukraine-navy-chief-is-meeting-us-counterpart
[email protected] । Dec 14 2018 11:49AM

यूक्रेन के एडमिरल इहोर वोरोंचेंको अमेरिका के नौसैन्य अभियानों के प्रमुख एडमिरल जॉन निकोलसन से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मुलाकात कर रहे हैं।

वाशिंगटन। यूक्रेन की नौसेना के प्रमुख इस सप्ताह वाशिंगटन में अपने अमेरिकी समकक्ष से मुलाकात कर रहे हैं जहां वे रूसी नौसेना द्वारा यूक्रेन के तीन जहाजों को जब्त करने पर चर्चा करेंगे। रूसी जहाजों ने गत महीने काला सागर से क्रेच स्ट्रेट होकर अजोव सागर जा रहे यूक्रेन के तीन नौसैन्य जहाजों पर गोलियां चलाई थीं और यूक्रेन के चालक दल के 24 सदस्यों को हिरासत में ले लिया था। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी लड़ाकू जेट विमान जापान के ओकिनावा तट पर दुर्घटनाग्रस्त

पेंटागन के प्रवक्ता एरिक पाहोन ने बताया कि यूक्रेन के एडमिरल इहोर वोरोंचेंको अमेरिका के नौसैन्य अभियानों के प्रमुख एडमिरल जॉन निकोलसन से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मुलाकात कर रहे हैं। पाहोन ने बताया कि निकोलसन और पेंटागन के अन्य अधिकारी यूक्रेन की सम्प्रभुत्ता और क्षेत्रीय अखंडता के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय समुद्र क्षेत्र में उसके पोतों की आवाजाही के अधिकार के लिए अमेरिका के समर्थन को दोहराएंगे।

इसे भी पढ़ें: भारत और अमेरिका की नौसेनाओं के हित हैं साझा: अमेरिकी नौसेना प्रमुख

रक्षा मंत्री जिम मैटिस इस महीने की शुरूआत में एक संधि के ‘बेशर्मी’ से उल्लंघन के लिए रूसी नौसेना पर जमकर बरसे थे। इस संधि के तहत रूस और यूक्रेन के जहाजों को क्रेच स्ट्रेट से होकर गुजरने की अनुमति है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़