संयुक्त राष्ट्र ने लीबिया में संघर्ष विराम का किया आह्वान

un-calls-for-ceasefire-in-libya
[email protected] । Jul 6 2019 11:50AM

एक साझा बयान में कहा गया कि परिषद ने पूर्वी त्रिपोली के ताजौरा हिरासत केन्द्र पर मंगलवार को हुए हमले की निंदा की और ‘‘सभी पक्षों से स्थिति को तत्काल नियंत्रित करने और संघर्ष विराम को लेकर प्रतिबद्ध होने की आवश्यकता पर जोर दिया।’’

त्रिपोली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लीबिया में संघर्ष विराम की शुक्रवार को अपील की। त्रिपोली में पिछले तीन महीने में हुई हिंसा के दौरान मारे गए लोगों की संख्या 1000 पर पहुंच गई है। इस हिंसा में कई लोग हवाई हमले में मारे गए। इस हमले में प्रवासियों का हिरासत निशाना बना।

एक साझा बयान में कहा गया कि परिषद ने पूर्वी त्रिपोली के ताजौरा हिरासत केन्द्र पर मंगलवार को हुए हमले की निंदा की और ‘‘सभी पक्षों से स्थिति को तत्काल नियंत्रित करने और संघर्ष विराम को लेकर प्रतिबद्ध होने की आवश्यकता पर जोर दिया।’’

इसे भी पढ़ें: कुलभूषण जाधव मामला: इस महीने के आखिर में आ सकता है फैसला

संयुक्त राष्ट्र के विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि हवाई हमलों और गोलीबारी में करीब 1000 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 5000 लोग घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने हिरासत केन्द्र पर हुए हमले के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए एक स्वतंत्र जांच का आह्वान किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़