संरा की जलवायु परिवर्तन वार्ता अधर में, देशों के बीच गतिरोध कायम

un-climate-change-talks-in-limbo-deadlock-between-countries
[email protected] । Dec 14 2019 4:26PM

संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक समय सीमा बीत जाने के बाद भी देशों के बीच जलवायु परिवर्तन पर वार्ता में गतिरोध कायम है। मैड्रिड में इस दो सप्ताह की वार्ता की अध्यक्षता कर रहीं चिली की पर्यावरण मंत्री कैरोलिना श्मिट ने देशों से नवीनतम मसौदे के ‘‘समग्र संतुलन’’ को मान्यता देने का आग्रह किया है।

मैड्रिड। संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक समय सीमा बीत जाने के बाद भी देशों के बीच जलवायु परिवर्तन पर वार्ता में गतिरोध कायम है। कम से कम 200 देश के अधिकारी शनिवार को यहां रातोंरात तैयार किए गए नए मसौदे का आकलन करने के लिए एकत्रित हुए।

इसे भी पढ़ें: चीन ने UN पर लगाया आरोप, कहा- अनुचित तरीके से आंतरिक मामलों में दे रहा दखल

कई देशों और पर्यवेक्षकों ने कहा कि नवीनतम मसौदे में 2015 के पेरिस जलवायु समझौते में की गई प्रतिबद्धताओं से पीछे हटने का जोखिम है और वैज्ञानिकों द्वारा ऐसी किसी चेतावनी को भी रेखांकित नहीं किया गया है कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में तेजी से गिरावट लाने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने फिर उठाया कश्मीर मुद्दा, UN सुरक्षा परिषद में भारत का किया विरोध

मैड्रिड में इस दो सप्ताह की वार्ता की अध्यक्षता कर रहीं चिली की पर्यावरण मंत्री कैरोलिना श्मिट ने देशों से नवीनतम मसौदे के ‘‘समग्र संतुलन’’ को मान्यता देने का आग्रह किया और अधिकारियों से कहा कि ‘‘दुनिया को दिखाएं कि हम काम करते हैं और बहुपक्षवाद भी काम करता है।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़