UN ने रोहिंग्या की घर वापसी के म्यामांर सरकार से किया आग्रह

UN Security Council urges Myanmar to ease Rohingyas safe return
[email protected] । Jul 24 2018 10:38AM

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने म्यामांर सरकार से ऐसी स्थितियां बनाने की कोशिशें तेज करने का अनुरोध किया जिससे रोहिंग्या मुसलमान पड़ोसी देश बांग्लादेश से सुरक्षित घर लौट सकें।

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने म्यामांर सरकार से ऐसी स्थितियां बनाने की कोशिशें तेज करने का अनुरोध किया जिससे रोहिंग्या मुसलमान पड़ोसी देश बांग्लादेश से सुरक्षित घर लौट सकें। म्यामांर सेना की हिंसक कार्रवाई के कारण रोहिंग्या मुस्लिमों को देश छोड़कर जाना पड़ा था। परिषद ने एक बयान में इस बात पर जोर दिया कि म्यामां को रोहिंग्या मुस्लिमों को सौंपने पर संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी और विकास एजेंसियों तथा बांग्लादेश के साथ संबंधों पर समझौतों को लागू करने की जरुरत पर प्रगति करने की जरुरत है।

सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने एक बार फिर ‘‘मानवाधिकार उल्लंघनों के आरोपों में पारदर्शी और स्वतंत्र जांच की महत्ता’’ पर भी जोर दिया। म्यामांर के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत क्रिस्टिन श्रानर बर्गनर ने कहा कि म्यामां नेता रोहिंग्या मुस्लिमों को रखाइन प्रांत में वापस बुलाना चाहते हैं लेकिन वहां ना केवल सरकार और रोहिंग्या के बीच मतभेद हैं बल्कि मुस्लिम अल्पसंख्यक और रखाइन की बौद्ध आबादी के बीच भी मतभेद हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़