संरा महासभा अध्यक्ष ने शांति रक्षा अभियानों में भारत के योगदान को सराहा

UNGA President Miroslav Lajcak commends India''s contribution to UN peacekeeping
[email protected] । May 18 2018 3:58PM

संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष मिरोस्लाव लजकाक ने स्लोवाकिया में विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर के साथ बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा अभियानों में भारत के योगदान और प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष मिरोस्लाव लजकाक ने स्लोवाकिया में विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर के साथ बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा अभियानों में भारत के योगदान और प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। लजकाक और अकबर ने ग्लोबसेक 2018 ब्राटिस्लाव फोरम से इतर कल मुलाकात की। संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष ने कहा कि मैं संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा अभियानों में भारत की प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं।

लजकाक के प्रवक्ता ब्रेंडेन वर्मा ने पत्रकारों से नियमित संवाददाता सम्मेलन में कल कहा कि लजकाक और अकबर ने प्रवास, शांति कायम रखने, सतत विकास, क्षेत्रीय मुद्दों और संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा अभियानों में भारत की प्रतिबद्धता जैसे मुद्दों पर चर्चा की। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र के 71 में से 50 शांति रक्षा अभियानों में पिछले छह दशकों में भारत ने करीब 200,000 सैनिकों को भेजा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़