चीन की चेतावनी के बावजूद तीन दिवसीय ताइवान की यात्रा पर पहुंचे अमेरिकी राजदूत

US Ambassador on a three-day visit to Taiwan

अमेरिकी राजदूत ताइवान की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंच रहे है।इससे पहले अगस्त में अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजर ताइवान के दौर पर आए थे। 1979 में अमेरिका और ताइवान की सरकार के बीच आधिकारिक संबंध समाप्त होने के बाद किसी उच्च स्तरीय अमेरिकी अधिकारी का वह पहला ताइवान दौरा था।

ताइपे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ताइवान की तीन दिन की यात्रा पर बृहस्पतिवार यानी आज यहां पहुंच रहे हैं। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी कीथ क्रैच आज यहां पहुंचेंगे और ताइवन की राष्ट्रपति साई इंग वेन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। कीथ दशकों बाद द्वीप का दौरा करने वाले विदेश मंत्रालय के पहले उच्च स्तरीय अधिकारी हैं। इससे पहले अगस्त में अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजर ताइवान के दौर पर आए थे। 1979 में अमेरिका और ताइवान की सरकार के बीच आधिकारिक संबंध समाप्त होने के बाद किसी उच्च स्तरीय अमेरिकी अधिकारी का वह पहला ताइवान दौरा था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में तूफान ‘सैली’ ने मचाई तबाही, एक की मौत; 377 लोगों को बचाया गया

अमेरिका ने ताइवान के साथ आधिकारिक राजनयिक संबंध समाप्त होने के बाद भी अनौपचारिक संबंध बनाए रखे और वह द्वीप का सबसे महत्वपूर्ण सहयोगी और रक्षा साजो सामान का आपूर्तिकर्ता है। इसबीच, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने एक दैनिक संवाददाता सम्मेलन में अमेरिका से ‘‘ ताइवान के साथ सभी आधिकारिक संबंध समाप्त करने की अपील की ताकि चीन-अमेरिका संबंधों और ताइवान स्ट्रेट में शांति और स्थिरता को गंभीर नुकसान से बचाया जा सके।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़