पाक में अमेरिकी राजदूत शीर्ष राजनयिक पद के लिए नामित

US Ambassador to Pakistan nominated for top diplomatic post
[email protected] । Jul 11 2018 4:54PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करियर विदेश सेवा अधिकारी डेविड हेल को विदेश मंत्रालय के तीसरे सबसे पड़े पद- अंडर सेक्रेटरी ऑफ स्टेट के लिए नामित किया है।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने करियर विदेश सेवा अधिकारी डेविड हेल को विदेश मंत्रालय के तीसरे सबसे पड़े पद- अंडर सेक्रेटरी ऑफ स्टेट के लिए नामित किया है। वर्तमान में हेल पाकिस्तान में अमेरिका के राजदूत हैं। राजनीतिक मामलों के लिए अंडर सेक्रेटरी का पद विदेश मंत्री और उप विदेश मंत्री के बाद विदेश मंत्रालय का तीसरा सबसे बड़ा पद है। यह विदेश सेवा का सर्वोच्च पद है।

अमेरिका की सीनेट द्वारा हेल के नाम की पुष्टि होने पर वह थॉमस ए शैनन की जगह लेंगे जो चार जून को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। हेल 2015 से पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत हैं। वह भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को सामान्य बनाने की वकालत करते रहे हैं। 

इससे पहले 2013 से 2015 तक वह लेबनान में अमेरिका के राजदूत थे और उससे पहले 2005 से 2008 तक जोर्डन में अमेरिकी राजदूत थे। अमेरिका में 2009 से 2013 तक उन्होंने पश्चिम एशिया की शांति के लिए विशेष दूत और उप विशेष दूत के तौर पर सेवाएं दी हैं। हेल को जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फॉरन सर्विस से विदेश सेवा में विज्ञान स्नातक की डिग्री हासिल है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़