जूलियन असांज के खिलाफ अमेरिकी अदालत में लगाए गए आरोप: विकिलीक्स

us-charges-against-julian-assange-wikileaks
[email protected] । Nov 16 2018 4:23PM

विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज पर अमेरिकी अदालत में आरोप लगाए गए हैं।असांज ने साल 2010 में बड़ी संख्या में अमेरिकी गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक किया था।

वाशिंगटन। विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज पर अमेरिकी अदालत में आरोप लगाए गए हैं। असांज ने साल 2010 में बड़ी संख्या में अमेरिकी गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक किया था। विकिलीक्स ने बताया कि अभियोजकों ने अदालत में असांज के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। असांज के खिलाफ कौन से आरोप लगाए गए हैं, इसकी अभी तक कोई सूचना नहीं है।

विकिलीक्स ने टि्वटर पर लिखा, ‘‘अमेरिका के न्याय विभाग ने ‘दुर्घटनावश’ विकिलीक्स के प्रकाशक जूलियन असांज के खिलाफ सीलबंद रखे गए आरोपों (आरोपों का मसौदा) का खुलासा किया जो इससे असंबद्ध किसी मामले में कट एंड पेस्ट की गलती प्रतीत होती है।’’ सहायक अमेरिकी अटॉर्नी केलेन ड्वेयर ने असांज के खिलाफ आरोप लगाए जाने का अनजाने में खुलासा किया जो अब भी सीलबंद हैं। अटॉर्नी ने किसी दूसरे मामले में आरोप पत्र दायर किया था और न्यायाधीश से इसे सीलबंद रहने का अनुरोध किया। ड्वेयर ने लिखा कि आरोपों को ‘‘असांज की गिरफ्तारी तक सीलबंद रखने की जरूरत’’ होगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़