अमेरिका के विशेष दूत खलीलज़ाद ने जयंशकर को अफगान शांति प्रक्रिया की जानकारी दी

us-envoy-to-afghanistan-zalmay-khalilzad-briefs-jaishankar-on-afghan-peace-process
[email protected] । Aug 7 2019 4:42PM

अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत ज़लमी खलीलज़ाद ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की और उन्हें अफगान शांति प्रक्रिया में प्रगति के बारे में जानकारी दी। खलीलज़ाद की भारत यात्रा इस संकेतों के बीच हो रही है कि अफगानिस्तान में दो दशक से चल रही जंग तालिबान के साथ अमेरिकी मध्यस्थता वाली बाचतीत के जल्द अंजाम तक पहुंचने के साथ खत्म हो सकती है।

नयी दिल्ली। अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत ज़लमी खलीलज़ाद ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की और उन्हें अफगान शांति प्रक्रिया में प्रगति के बारे में जानकारी दी। खलीलज़ाद की भारत यात्रा इस संकेतों के बीच हो रही है कि अफगानिस्तान में दो दशक से चल रही जंग तालिबान के साथ अमेरिकी मध्यस्थता वाली बाचतीत के जल्द अंजाम तक पहुंचने के साथ खत्म हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में पुलिस कर्मी ने साथियों पर बरसाई गोलियां, सात की मौत

जयशंकर ने ट्वीट किया कि अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि ज़लमी खलीलज़ाद के साथ सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने अफगानिस्तान की स्थिति के बारे में व्यापक जानकारी दी। हम किस तरह से साथ मिलकर प्रभावी काम कर सकते हैं, इस पर विचारों को साझा किया। खलीलज़ाद ने सोमवार को कहा था कि शांति वार्ता में ‘बेहतरीन प्रगति’ हुई है और तालिबान के साथ संभावित समझौता अफगानिस्तान से सशर्त अमेरिकी बलों की वापसी का रास्ता बना सकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़