अमेरिका-श्रीलंका ने हिंद-प्रशांत महासागर में सुरक्षा के लिए साथ काम करने का संकल्प लिया

us-sri-lanka-vow-to-create-safe-maritime-domain-in-indo-pacific-region-respect-international-standards

दोनों देशों की ओर से शुक्रवार को जारी संयुक्त बयान के मुताबिक, दोनों देशों ने हिंद महासागर में नियम आधारित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी संकल्प लिया।

वाशिंगटन। अमेरिका और श्रीलंका ने हिंद एवं प्रशांत महासागर में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा सुरक्षित समुद्री क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया। दोनों देशों की ओर से शुक्रवार को जारी संयुक्त बयान के मुताबिक, दोनों देशों ने हिंद महासागर में नियम आधारित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कोई हिमाकत की तो भुगतना पड़ा

अमेरिका में राजनीतिक मामलों के विदेश उप मंत्री डेविड हेले और श्रीलंका के तिलक मरपना ने बृहस्पतिवार को वाशिंगटन में तीसरी अमेरिका श्रीलंका साझेदारी वार्ता की थी। संयुक्त बयान में कहा गया है कि अमेरिका और श्रीलंका ने हिंद एवं प्रशांत महासागरों में नियम आधारित व्यवस्था के जरिए शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा सुरक्षित समुद्री क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया जो अंतरराष्ट्रीय कायदे कानूनों को सम्मान करते हों।

इसे भी पढ़ें: रमज़ान में लोग सहिष्णुता तथा शांति की कामना करते हुए होते हैं एकजुट: ट्रंप 

बैठक के दौरान, अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को दोहराया कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ श्रीलंका के साथ खड़ा है और 21 अप्रैल को ईस्टर के मौके पर हुए आतंकवादी हमलों के बाद श्रीलंका के आतंकवाद रोधी प्रयासों का समर्थन करता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़