वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो का आदेश, EU के राजदूत 72 घंटे में छोड़ें देश

Venezuela

वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो ने प्रतिबंधों के बाद यूरोपीय संघ के राजदूत को देश छोड़ने का आदेश दिया है।यूरोपीय संघ ने वेनेजुएला के 11 अधिकारियों के खिलाफ कड़े वित्तीय प्रतिबंध वाले कदम उठाए हैं। हालांकि यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के दायरे में अब कुल 36 अधिकारी आ गए हैं। इन पर यात्रा प्रतिबंध और संपत्तियों को जब्त करना शामिल है।

काराकस। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने यूरोपीय संघ के राजदूत को देश छोड़ने का आदेश दिया। इस आदेश से कुछ घंटे पहले ही यूरोपीय संघ ने वेनेजुएला में लोकतांत्रिक सत्ता हस्तांतरण की दिशा में दबाव बनाने के लिए मादुरो के करीबी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। मादुरो का यह आदेश सरकारी टेलीविजन पर सोमवर को संबोधन के दौरान आया है।

इसे भी पढ़ें: जो बाइडेन ने भारतीय-अमेरिकी मेधा राज को डिजिटल चीफ ऑफ स्टाफ नामित किया

यूरोपीय संघ ने वेनेजुएला के 11 अधिकारियों के खिलाफ कड़े वित्तीय प्रतिबंध वाले कदम उठाए हैं। हालांकि यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के दायरे में अब कुल 36 अधिकारी आ गए हैं। इन पर यात्रा प्रतिबंध और संपत्तियों को जब्त करना शामिल है। यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि ये प्रतिबंध व्यक्तिगत स्तर पर लगाए गए हैं, इनसे वेनेजुएला की जनता पर असर नहीं पड़ेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़