पुरस्कार विजेता विश्व इतिहासकार विलियम एच मैकनील का निधन

[email protected] । Jul 13 2016 4:12PM

रोग और महामारी का इतिहास खंगालने वाले पुरस्कार विजेता शोधार्थी विलियम एच मैकनील का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

न्यूयार्क। ऐतिहासिक पुस्तक ‘द राइज ऑफ द वेस्ट’ में विश्व भर की सभ्यताओं की कहानी बताने वाले और ‘प्लेग एंड पीपल’ में रोग और महामारी का इतिहास खंगालने वाले पुरस्कार विजेता शोधार्थी विलियम एच मैकनील का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शिकागो विश्वविद्यालय के एसोसिएट न्यूज निदेशक स्टीव कोप्पेस के मुताबिक मैकनील का शुक्रवार को कनेक्टिकट के टोरिंगटन स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह शिकागो विश्वविद्यालय से अवकाश प्राप्त प्रोफेसर थे।

मैकनील ने एक दर्जन से अधिक किताबें लिखीं हैं। इसमें ‘द राइज ऑफ द वेस्ट’ भी शामिल है जिसका प्रकाशन वर्ष 1963 में किया गया और द न्यूयार्क टाइम्स ने इसकी सरहना करते हुये कहा था कि विश्व इतिहास में अब तक प्रकाशित काम में यह ‘सबसे प्रेरक और दिलचस्प’ है। 800 से अधिक पृष्ठों वाली यह किताब अच्छी खासी संख्या में बिकी और साथ ही इसने नेशनल बुक अवार्ड भी हासिल किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़