कोरोना महामारी से हाल-बेहाल भारत, चीन ने बढ़ाया मदद का हाथ!

china

महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए चीन ने बृहस्पतिवार को भारत को आवश्यक मदद उपलब्ध कराने की पेशकश की थी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजान ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘भारत में बिगड़ रही महामारी संबंधी स्थिति को लेकर हम सहानुभूति व्यक्त करते हैं।’’

बीजिंग। चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत सरकार और इसके लोगों के साथ खड़ा है तथा महामारी के मामलों में वृद्धि से निपटने के वास्ते मदद उपलब्ध कराने के लिए नयी दिल्ली के संपर्क में है। महामारी की दूसरी लहर से निपटने के लिए चीन ने बृहस्पतिवार को भारत को आवश्यक मदद उपलब्ध कराने की पेशकश की थी। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजान ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘भारत में बिगड़ रही महामारी संबंधी स्थिति को लेकर हम सहानुभूति व्यक्त करते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और मालदीव की न करें यात्रा! अमेरिका की अपने नागरिकों को चेतावनी

आधिकारिक चीनी मीडिया के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘चीनी सरकार और चीनी लोग भारत सरकार तथा भारतीय लोगों की लड़ाई (महामारी के खिलाफ) में मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।’’ लिजान ने कहा, ‘‘भारतीय पक्ष की आवश्यकता के आधार पर, हम सहायता और मदद के लिए तैयार हैं। अभी हम भारतीय पक्ष के साथ बात कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि भारतीय लोग निश्चित रूप से जल्द ही महामारी पर विजय प्राप्त करेंगे।’’ कोरोना वायरस संक्रमण का सबसे पहला मामला 2019 के अंत में चीन के वुहान शहर में ही सामने आया था और फिर पूरी दुनिया में महामारी फैल गई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़