क्या भारत और रूस के बीच का रक्षा व्यापार खत्म करना चाहता है अमेरिका

working-with-india-to-provide-alternative-to-russian-missile-pentagon
[email protected] । Mar 28 2019 2:45PM

कांग्रेस में हुई एक चर्चा के दौरान हिंद प्रशांत सुरक्षा मामलों के सहायक विदेश मंत्री रैंडाल श्राइवर ने कहा ‘‘हम उन्हें (भारत को) एक विकल्प मुहैया कराना चाह रहे हैं। (एस-400 का) विकल्प मुहैया कराने के लिए हम प्रयासरत हैं।’’

 वाशिंगटन। पेंटागन का कहना है कि अमेरिका एस-400 हवाई रक्षा प्रणाली का विकल्प मुहैया कराने के लिए भारत के साथ काम कर रहा है। भारत ने रूस से 40,000 करोड़ रूपये की लागत से एस-400 मिसाइल प्रणाली खरीदने के लिए पिछले साल अक्तूबर में एक करार पर हस्ताक्षर किए थे। अमेरिका ने रूस से इस सौदे को लेकर भारत को आगाह किया था। इसके बावजूद भारत पीछे नहीं हटा। रूस के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों को देखते हुए इस सौदे के लिए भुगतान संबंधी व्यवस्था के बारे में चिंताएं जाहिर की जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: मुलर की रिपोर्ट जारी होने से मुझे बिल्कुल परेशानी नहीं होगी - ट्रम्प

कांग्रेस में हुई एक चर्चा के दौरान हिंद प्रशांत सुरक्षा मामलों के सहायक विदेश मंत्री रैंडाल श्राइवर ने कहा ‘‘हम उन्हें (भारत को) एक विकल्प मुहैया कराना चाह रहे हैं। (एस-400 का) विकल्प मुहैया कराने के लिए हम प्रयासरत हैं।’’

इसे भी पढ़ें: ट्रम्प को मुलर की रिपोर्ट के सार्वजनिक होने से नहीं है कोई दिक्कत- व्हाइट हाउस

रूस से यह प्रणाली हासिल करने की स्थिति में भारत पर प्रतिबंध की संभावना के बारे में पूछे जाने पर श्राइवर ने कहा कि अगर नयी दिल्ली रूस से एस-400 प्रणाली खरीदना पसंद करती है तो ‘‘यह एक दुखद फैसला होगा।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़