ओमिक्रॉन के कहर के चपेट में आई दुनिया, जानिए किन देशों ने की तालाबंदी? पढ़ें भारत का भी हाल

lockadawn

यहां कोरोना के इस नए वैरियंट ने बहुत ही घातक रूप धारण कर लिया है। यहां के ओंटारियो और क्यूबेक में बेहद सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। स्कूल और दूसरी इनडोर एक्टिविटीज पूरी तरह से बंद कर दी गई है। अगर यहां कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो सजा का प्रावधान भी है।

कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन ने दुनिया भर में कहर ढाया हुआ है। पिछले हफ्ते दुनिया भर में कोरोनावायरस के मामलों में 11 फ़ीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दुनिया के 108 देशों मेंओमिक्रॉन फैल चुका है। कई देशों में ओमिक्रोन से हालात गंभीर हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चेतावनी दी है कि ओमिक्रॉन का खतरा अभी बहुत ज्यादा है। ज्यादातर देशों ने इससे बचने के लिए अपने यहां आंशिक लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं कई देशों ने अपने यहां सख्त पाबंदियां लगा दी हैं। बात अगर भारत की करें तो यहां भी कुछ राज्यों में ओमिक्रोन का कहर देखने को मिल रहा है। यह वैरिएंट डेल्टा से 5 गुना ज्यादा तेजी से फैल रहा है। आइए आपको बताते हैं दुनिया के मुल्क है जिन्होंने ओमिक्रॉन के प्रसार को रोकने हेतु अपने यहां आंशिक लॉकडाउन लगाया है। भारत ने भी ओमिक्रॉन को रोकने के लिए उपाय किए हैं।

कनाडा

यहां कोरोना के इस नए वैरियंट ने बहुत ही घातक रूप धारण कर लिया है। यहां के ओंटारियो और क्यूबेक में बेहद सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। स्कूल और दूसरी इनडोर एक्टिविटीज पूरी तरह से बंद कर दी गई है। अगर यहां कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो सजा का प्रावधान भी है। नियम तोड़ने वाले को 6000 डॉलर का फाइन लगेगा।

 

ब्रिटेन

ओमिक्रॉन से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में ब्रिटेन का नाम भी शुमार है। ब्रिटेन में लॉकडाउन तो लगा है पर यहां लॉकडाउन का जमकर विरोध हो रहा है। ब्रिटेन की सरकार असमंजस में है, ब्रितानी प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि देश में स्कूल और व्यापारीक कार्य बंद नहीं किए जाएंगे। वहीं यूरोपियन यूनियन के देशों ने भी संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्कूल और व्यापार को बंद करने का निर्णय लिया है।

अमेरिका

अमेरिका में भी कोरोना वायरस से हालात बेकाबू हैं। यहां की संघीय और राज्य सरकारें लॉकडाउन लगाने से बच रही हैं। यहां ओमिक्रॉन फैलने के बावजूद भी आधे से अधिक राज्यों में व्यापारिक गतिविधियां बंद नहीं हुई हैं। हालांकि यहां कुछ राज्यों ने आपने यहां आंशिक पाबंदियां लगाई हैं। आपको बता दें कि अमेरिका में संक्रमण के मामलों में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। बीते सोमवार को यहां एक दिन में 13.5 लाख मामले सामने आए।

चीन

चीन में भी ओमिक्रोन का प्रसार बहुत तेजी से हो रहा है। बीते 22 दिसंबर से चीन के जियान शहर में सख्त लॉकडाउन लगा हुआ है। कोरोना के कहर के चलते चीन के तीन शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है। इन पाबंदियों के चलते चीन में करीब 2 करोड़ आबादी घरों के अंदर है। चीन में नियमों को तोड़ने पर सख्त जुर्माने का भी प्रावधान है।

बात अगर भारत की करें तो यहां प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों को यह सलाह दी कि उनकी सरकारें आइसोलेशन से जुड़े दिशानिर्देशों को जारी करती रहें। पीएम ने कहा ओमिक्रॉन से लड़ने के अलावा भविष्य में देश में आने वाले नए वैरियंट के लिए भी तैयार रहने की आवश्यकता है। पीएम ने कहा हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि होम आइसोलेशन में ज्यादा से ज्यादा इलाज हो। कोविड के खिलाफ टीकाकरण सबसे बड़ा हथियार है। जितनी जल्दी हम अग्रिम पंक्ति के डॉक्टर और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोग और वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण करेंगे उतनी ही हमारी स्वास्थ्य प्रणाली मजबूत होगी।

एक हफ्ते में आए 70 लाख केस

डब्ल्यूएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे यूरोप में जनवरी के पहले हफ्ते में ओमिक्रॉन के 70 लाख से ज्यादा मामले सामने आए। यूरोप के 26 देशों ने जानकारी दी कि उनके यहां आबादी का 1 फीसद से ज्यादा हर हफ्ते संक्रमण की चपेट में आ रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़